Saturday, 21 July 2018

आज का इतिहास 22 जुलाई

महत्त्वपूर्ण घटनाएँ –
  • स्पेन ने 1731 को वियना संधि पर हस्ताक्षर किए।
  • जॉर्ज वॉशिंगटन ने 1775 में अमेरिकी सेना की कमान संभाली।जार्ज वाशिंगटन अमेरिका के पहले राष्ट्रपति थे।
  • भारत के पहले पायलट इंद्रलाल राय 1918 में लंदन के आसपास जर्मनी के विमानों के साथ संघर्ष में मारे गए थे।
  • भारत का राष्‍ट्रीय ध्‍वज 22 जुलाई, 1947 को भारत के संविधान द्वारा अपनाया गया था
  • भारत के पहले भूस्थिर उपग्रह एप्पल ने 1981 में कार्य करना प्रारंभ किया।
  • अमेरिका के 500 वैज्ञानिकों ने 1988 में रक्षा मंत्रालय पेंटागन में जैविक हथियार बनाने के लिए शोध का बहिष्कार करने की प्रतिज्ञा ली।
  • अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन द्वारा समान कार्य के लिए समान पारिश्रमिक की कार्य योजना 1999 को लागू हुई।
  • शेर बहादुर देउबा 2001 में नेपाल के नये प्रधानमंत्री बने, समूह-आठ देशों का जिनेवा में सम्मेलन सम्पन्न हुआ ।
  • इराक में हवाई हमले में 2003 को तानाशाह सद्दाम हुसैन के दो बेटे मारे गए थे।
  • शांति के लिए 1976 में नोबेल पुरस्कार जीतने वाली बैटी बिलियम्स मैक्सिको 2004 में गिरफ़्तार।
  • आतंकवादी होने के सन्देह में लंदन पुलिस ने 2005 को निर्दोष ब्राजीली नागरिक जीन चार्ल्स डे-मेंसेज को मार गिराया।
  • पाकिस्तान के परमाणु वैज्ञानिक अब्दुल कादिर ख़ान ने 2008 में एक अदालत में अपने ख़िलाफ़ लगे प्रतिबन्धों हेतु पुनर्विचार याचिका दायर की।
  • 29वीं सदी का सबसे लंबा पूर्ण सूर्यग्रहण 22 जुलाई 2009 का सूर्यग्रहण था।
  • विवेकानंद इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रॉपिकल मायकोलॉजी के फफूंदी अनुसंधान दल ने 2011 में 100-115 डिग्री सेल्सियस तापमान सह सकने वाले तापरोधी फफूंदी के बीजाणुओं की खोज की।
  • प्रणव मुखर्जी 2012 में भारत के 13वें राष्ट्रपति निर्वाचित।
  • चीन ने 2012 को बीजिंग में भारी बारिश के कारण 77 लोग मरे गए।
  • एक रिपोर्ट में 9/11 हमले को सरकारी संस्थाओं की नाकामी करार 2014 को दिया गया।
  22 जुलाई को हुए जन्मदिन ।                                  पहली लोकसभा के सदस्य सरदार तेजा सिंह अकरपुरी का जन्म 22 जुलाई 1894 को हुआ था।
  • प्रसिद्ध पार्श्व गायक मुकेश का जन्म 1923 को हुआ था।
  • संगीतकार डॉनल्ड ह्यू डॉन हेनली का जन्म 1947 में हुआ।
  • भारतीय जनता पार्टी से संबंधित, प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ एवं वर्तमान कैबिनेट मंत्री (रसायन और उर्वरक) अनंत कुमार का जन्म 1959 में हुआ था
  • रेमन मैगसेसे पुरस्कार’ से सम्मानित प्रसिद्ध भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता संदीप पांडेय का जन्म 1965 को हुआ था।
  • महाराष्ट्र के 18वें मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस का जन्म 1970 को हुआ था।
  • प्रसिद्ध शास्त्रीय संगीत गायक विनायकराव पटवर्धन का जन्म 22 जुलाई 1898 को हुआ था।
  • ब्रिटेन के राजकुमार विलियम और केट मिडिलटन के पहले पुत्र प्रिंस जॉर्ज का जन्म 2013 को हुआ था।
22 जुलाई को हुए निधन –
  • भारतीय स्वाधीनता संग्राम के प्रमुख नायकों में से एक यतीन्द्र मोहन सेन गुप्त का निधन 22 जुलाई 1933 को हुआ था।
  • भारत की प्रसिद्ध महिला चिकित्सक, सामाजिक कार्यकर्ता और पद्म भूषण प्राप्तकर्ता मुत्तू लक्ष्मी रेड्डी का निधन 1968 में हुआ।
महत्वपुर्ण उत्सव /पर्व
  • राष्ट्रीय झण्डा अंगीकरण दिवस
  • =======================================
  • हो सकता है कि लिखते समय किसी शब्द को किसी शब्द सूचक को सही ढंग से नहीं लिख पाया हूं तो मै सबसे हाथ जोड़कर माफी चाहता हूं धन्यवाद 
  • आपका अपना "हरिसिंह ददरेवा अभितेजवादी"

Monday, 16 July 2018

17 जुलाई का इतिहास

महत्वपूर्ण जानकारी 

  • डोफिन की फ्रांस के राजा के रुप में 1429 को ताजपोशी की गई।
  • कैस्टिलियन के पहले युद्व में फ्रांसीसी सेनाओं ने 17 जुलाई 1453 में इंग्लैंड को पराजित किया।
  • निजाम खान को 17 जुलाई 1489 में सिकंदर शाह लोदी द्वितीय के नाम से दिल्ली का सुल्तान घोषित किया गया।
  • यूरोपीय देश बेल्जियम के घेंट इलाके से यहूदियों को 17 जुलाई 1549 में बाहर निकाला गया।
  • बेल्जियम के घेंट क्षेत्र से यहूदियों को 1549 में निष्कासित कर दिया गया।
  • यूरोपीय देश इंग्लैंड, पुर्तगाल और फ्रांस ने 1712 में संघर्ष विराम पर हस्ताक्षर किये।
  • हार्वर्ड वेधशाला ने 1850 में तारे का पहला फोटोग्राफ लिया।
  • इंग्लैंड के आर्थर श्रेव्सबरी टेस्ट क्रिकेट में 1893 को 1000 रन बनाने वाले पहले क्रिकेटर बने।
  • स्पेन, अमेरिका युद्व, स्पेनी सेना ने 17 जुलाई 1898 में क्यूबा के सेंटियागो क्षेत्र में अमेरिका के समक्ष आत्मर्समपण किया।
  • क्लेमेंट आर्मंड फैलिएरेस फ्रांस के राष्ट्रपति 1906 में चुने गए।
  • अंंतरराष्ट्रीय एमेच्योर एथलेटिक्स महासंघ (आईएएफ) की स्वीडन में 1912 को स्थापना की गयी।
  • जॉर्ज पंचम ने 1917 में परिवार को उपनाम बदलकर विंडसर कर दिया। इससे पहले यह शाही परिवर जर्मनी शाही घराने ‘साक्से कोबुर्ग एंड गोथा’ के नाम से जाना जाता था।
  • फिनलैंड में संविधान को 1919 में अंगीकार किया गया।
  • सोवियत संघ ने 1929 में चीन के साथ राजनयिक संबंध समाप्त किए।
  • ब्रिटेन की रॉयल एयर फोर्स आरएएफ ने १९४३ में जर्मनी के पीनमुंदे रॉकेट बेस पर हमला किया।
  • अमेरिका में 1944 को कैलिफोर्निया के समीप में गोला बारूद से लदे दो जहाजों में विस्फोट होने से 322 लोगों की मौत हो गयी।
  • भारतीय यात्री जहाज 1947 में रामदास मुम्बइ के पास तुफान में फंसकर डूब गया। 625 लोगों की मौत हो गई।
  • देश में महिलाओं को 1948 में भारतीय प्रशासनिक सेवा और भारतीय पुलिस सेवा समेत किसी भी तरह की नागरिक सेवाओं में पात्र घोषित किया गया।
  • पठानकोट में 1950 को भारत का पहला विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
  • इराक़ में अहमद हसन अलबक्र के नेतृत्व में विद्रोह करके बास पार्टी ने 1968 में सत्ता पर क़ब्ज़ा कर लिया।
  • पहली बार दो महिलाओं ने 1972 में अमेरिकी खुफिया एजेंसी एफबीआई एजेंट के तौर पर चंटिको में ट्रेनिंग शुरू की।
  • लंदन टॉवर में 1974 को हुए बम धमाके से 41 लोग घायल हो गए।
  • 21वें माडर्न ओलंपिक खेलों का आयोजन 1976 में मांट्रियाल में शुरू हुआ।
  • जेंको सुजुकी 1980 में जापान के प्रधानमंत्री बने।
  • इजरायल ने 1981 में लेबनान की राजधानी बेरूत में अल-फतह मुख्यालय को नष्ट किया।
  • ईरान और फ्रांस के बीच 1987 में राजनयिक संबंध टूटे।
  • धूमकेतू शुमेकर लेवी-9 का पहला टुकड़ा 1994 में बृहस्पति से टकराया।
  • फोर्ब्स पत्रिका ने 1995 में माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स को दुनिया का सबसे अमीर आदमी बताया।
  • रूस की स्वेतलाना फीफाप्रोवा ने 2002 में पोल वाल्ट स्पर्द्धा में नया यूरोपीय रिकार्ड क़ायम किया।
  • उत्तर पूर्व कांगो के दुनिया शहर में 2003 को जातीय हिंसा में 54 लोग मारे गये।
  • कैप कनैवरल (फ़्लोरिडा) के स्पेस सेंटर में 2006 को अपनी 13 दिन की अंतरिक्ष यात्रा पूरी कर डिस्कवरी अंतरिक्ष यान पृथ्वी पर सकुशल उतरा।
  • अफ़ग़ानिस्तान में रह रही नाटो सेनाओं ने 2008 में पाकिस्तान में छिपे आतंकियों पर मिसाइलों व हेलीकॉप्टरों से हमला किया।
  • चीन के सिचुआन प्रांत में 2013 को बाढ़ से 58 लोगों की मौत हुई।
  • मलेशिया एयरलाइंस के विमान-17 के 2014 में दुर्घटनाग्रस्त होने से 283 यात्री और चालक दल के 15 सदस्यों की मौत हो गयी।

  • जन्मदिन 

  • फ्रांस के विख्यात दार्शनिक और लेखक रोजर गैरोडी का मार्सी नगर में जन्म 1913 में हुआ।
  • भारत के पाँचवे राष्ट्रपति फ़ख़रुद्दीन अली अहमद की पत्नी बेगम आबिदा अहमद का जन्म 1923 में हुआ।
  • हिंदी चलचित्र अभिनेत्री ज़रीना वहाब का जन्म 1959 में हुआ।
  • हिंदी चलचित्र अभिनेता रवि किशन शुक्ला का जन्म 1971में हुआ।
  • परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक फ़्लाइंग ऑफ़िसर निर्मलजीत सिंह सेखों का जन्म 1943 में हुआ।

निधन

  • प्रसिद्ध स्कॉटिश नीतिवेत्ता, दार्शनिक और राजनैतिक अर्थशास्त्री एडम स्मिथ का निधन 17 जुलाई 1790 को हुआ था।
  • उत्तर प्रदेश के राज्यपाल, गवर्नर जनरल की गृह विभाग की समिति के सदस्य अलेक्जेन्डर मडीमैन का निधन 17 जुलाई 1928 को हुआ था।
  • गुजरात के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ और ‘ऑल इंडिया किसान सभा’ के नेता इंदुलाल याज्ञिक का निधन 17 जुलाई 1972 को हुआ था।
  • लालमणि मिश्र का निधन 1979 में हुआ वो भारतीय संगीत जगत के ऐसे मनीषी थे, जो अपनी कला के समान ही अपनी विद्वता के लिए भी जाने जाते थे।
  • भारत की प्रसिद्ध अभिनेत्री, गायिका और फ़िल्म निर्माता कानन देवी का निधन 17 जुलाई 1992 को हुआ था।
  • भारतीय रिज़र्व बैंक के चौदहवें गवर्नर आई. जी. पटेल का निधन 17 जुलाई 2005 को हुआ था।
  • प्रसिद्ध इतिहासकार बरुन डेका निधन 17 जुलाई 2013 को हुआ था।
  • #############################
  • हो सकता है कि लिखते समय किसी शब्द को किसी शब्द सूचक को सही ढंग से नहीं लिख पाया हूं तो मै सबसे हाथ जोड़कर माफी चाहता हूं धन्यवाद 
  • आपका अपना "हरिसिंह ददरेवा अभितेजवादी "9377293519
  • #############################

Wednesday, 4 July 2018

5 जुलाई का इतिहास

5 जूलाई का इतिहास -एक नजर से 

  • मुगल शासक औरंगजेब ने 1658 में अपने बड़े भाई मुराद बख्श को बंदी बनाया।
  • ब्राजील के साउ पाउलो में सैन्य विद्राेह 1924 में हुआ।
  • लेबर पार्टी ने 1945 में ब्रिटेन के संसदीय चुनावों में विजय हासिल की।
  • भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम 1947 को ब्रिटिश संसद में प्रस्तुत किया गया जिसे बाद में शाही स्वीकृति मिल गई।
  • बीबीसी ने 1954 में पहला टेलीविज़न प्रसारण किया। इसकी अवधि 20 मिनट थी और इसे पहले से बनाकर तैयार किया गया था।
  • आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट की स्‍थापना 1954 में हुई।
  • अल्जीरिया के ओरान में 1962 को हुए नरसंहार में 96 लाेगों की मौत।
  • भारत की 1968 में पहली पनडुब्बी सोवियत रूस से पहुंची।
  • 31 साल के अमरीकी टेनिस खिलाड़ी आर्थर ऐश पांच जुलाई 1975 को विंबलडन की एकल प्रतियोगिता जीतने वाले पहले काले आदमी थे।
  • जनरल जिया उल हक के नेतृत्व में पाकिस्तानी सेना ने 1977 में देश की सत्ता पर कब्जा जमाया।
  • पाकिस्तान की सैनिक क्रान्ति में प्रधानमंत्री भुट्टो सत्ताच्युत एवं गिरफ्तार, वहाँ जनरल जिया उल हक ने 1977 में सत्ता संभाली।
  • राजन महादेवन ने 1981 में गणित के ‘पाई’ के 31 हजार 811 अंकाें की गणना कर विश्व रिकार्ड बनाया।
  • इस्रायल अधिकृत जेरिको में फ़िलिस्तीनी स्वशासन की औपचारिक शुरुआत 1994 में हुई।
  • स्कॉटलैंड के रोसलिन संस्थान में शोधकर्ताओं की एक टीम ने 1996 में पहली बार किसी स्तनधारी जीव से निकाली गई कोशिका का क्लोन बनाया।
  • पीट सम्प्रास ने 1998 में पांचवीं बार विम्बलडन का एकल ख़िताब जीता।
  • टैंक विरोधी मिसाइल नाग का सफल परीक्षण 1998 में किया गया।
  • तमिलनाडु में डॉल्फिन सिटी का उद्घाटन 1998 में हुआ।
  • संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा तालिबान पर प्रतिबंध की घोषणा 1999 में हुई।
  • दुशानबे (कज़ाकिस्तान) में शंघाई -5 देशों का सम्मेलन 2000 को प्रारम्भ हुआ।
  • चुनाव में पराजय के बाद बुल्गारिया के प्रधानमंत्री श्वान कोस्तोव ने 2001 में अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
  • काठमांडु में 2002 को नेपाली कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय में बम विस्फोट में 10 व्यक्ति घायल।
  • ग्रीस ने 2004 में यूरो कप फ़ुटबाल प्रतियोगिता जीतकर इतिहास बनाया।
  • इंडोनेशिया में पहला राष्‍ट्रपति चुनाव 2004 में आयोजित हुआ।
  • मैक्सिको के दक्षिणी प्रान्त ट्यूबला में 2007 को हुए भू-स्खलन से 60 लोगों की मौत।
  • नेपाल की अंतरिम कैबिनेट ने 2008 में संविधान संशोधन के लिए विधेयक लाने का प्रस्ताव पारित किया।
  • स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर ने 2009 में एंडी रोडिक को हराकर विबंलडन खिताब जीता।
  • इराक की राजधानी बगदाद के एक मस्जिद पर 2013 में हुये बम हमले में 15 लोगों की मौत।

5 जुलाई को जन्मे व्यक्ति –

  • प्राध्यापक और रचनाकार असग़र वजाहत का जन्म 1946 में हुआ था।
  • समकालीन कवि एवं लेखक ज्योति खरे का जन्म 1956 में जन्म लिया
  • भारत की प्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़ी पी. वी. सिंधु का जन्म 1995 में हुआ।
5 जुलाई को हुए निधन –
  • अंग्रेज़ी भाषा की सर्वश्रेष्ठ प्रतिभासम्पन्न कवयित्री तोरु दत्त का निधन 1877 में हुआ था।
  • भारत के स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक, वकील, राजनीतिज्ञ तथा आधुनिक बिहार के निर्माता अनुग्रह नारायण सिन्हा का निधन 1957 में हुआ था।
  • ----------------------
  • हो सकता है कि लिखते समय किसी शब्द को किसी शब्द सूचक को सही ढंग से नहीं लिख पाया हूं तो मै सबसे हाथ जोड़कर माफी चाहता हूं धन्यवाद 
  • आपक अपना "हरिसिंह ददरेवा अभितेजवादी"9377293519.