Friday, 8 June 2018

शहीद ऐ आजम सरदार भगत सिंह कि जेल डायरी पृष्ठ 104

#शहीद_ऐ_आजम_सरदार_भगत_सिंह_की_जेल_डायरी
#जेल_नोट्स
#पृष्ठ_104

#सभी_विधि_निर्माता_अपराधियों_के_रूपमें_परिभाषित
     आदिकाल से लेकर #लाइकरगस (प्राचीन स्पार्टा #यूनान का संविधान निर्माता । उसके जीवनकाल प्लूटार्क के अनुसार वह विधि निर्माता था, और हेरोतदोस के अनुसार उसने सारी परम्पराऐं बदल डाली)  #सोलन (प्राचीन एथेन्स #यूनान का राजकीय, जिसने  सिमित जनतंत्र देने के लिए एथेंस के संविधान का संशोधन किया और भूमि सुधार लागू किया। ) #मोहम्मद (हजरत मोहम्मद का उल्लेख अरब देशों में  प्रचलित पुराने कानूनों और प्रथाओं के स्थान पर इस्लामी कानूनों के संस्थापक के रूप में किया गया है।) #नेपोलियन नेपोलियन बोनापार्ट ने नेपोलियन संहिता तैयार की जिसे  पूरे यूरोप में लागू किया गया ।) अभी तक मनुष्य के लिए जितने भी विधि - निर्माता और शासक हुए हैं वह सब के सब अपराधी रहे हैं, क्योंकि नए कानूनों का विधान करके, स्वभाविक तौर पर, उन्होंने उन पुराने कानूनों को भंग किया, जिन्हे समाज श्रद्धापूर्वक मानता आ रहा है जो पुर्वजों  से  विरासत है मैं मिले हुए थे।
            -( दोस्तोव्स्की =प्रसिद्ध रूसी उपन्यासकार फ्योदर मिखाइलोविच दोस्तोव्स्की का प्रसिद्ध उपन्यास  अपराध और दंड पृष्ठ 205)

#बर्क एडमण्ड बर्क (= ब्रिटिश  राजनीतिक और लेखक ) का कहना है,  एक सच्चा राजनीतिज्ञ, हमेशा इस बात पर सोचता रहता है कि कैसे वह अपने देश में मौजूद संसाधनों से ज्यादा से ज्यादा अर्जित करें।
=================================
हो सकता है कि लिखते समय किसी शब्द को किसी शब्द सूचक को सही ढंग से नहीं लिख पाया हूं तो मै सबसे हाथ जोड़कर माफी चाहता हूं धन्यवाद आपका अपना
हरिसिंह ददरेवा अभितेजवादी9377293519
=================================

No comments:

Post a Comment