Thursday, 10 May 2018

शहीद ऐ आजम सरदार भगत सिंह का जेल डायरी पृष्ठ 58

#शहीद_ऐ_आजम_सरदार_भगत_सिंह_की_जेल_डायरी
#पृष्ठ58
#आदमी_और_मशीनरी
द यूनाइटेड स्टेटस आॅफ लेबर का कहना है:
- मशीन पर काम करके एक आदमी 1 घंटा 34 मिनट में पिनों का 12 पौंड का पैकेट तैयार कर सकता है । अगर आदमी मशीन पर नहीं, बल्कि सिर्फ औजारों से काम करें तो उतने ही काम में 140 घंटा, 55 मिनट का समय लगेगा।
(अनुपात -1.34:140.55 मिनट)
-मशीन पर काम करके 100 जोड़े जूते बनाने में 234 घंटे 25 मिनट लगते हैं।
-हाथ से इसमे 1831 घंटे 40 मिनट लगेंगे।
-मशीन पर काम करने पर श्रम की लागत 6.55 आती हैं।
-हाथ से............ 457.79 आती है।
-मशीनी श्रम द्वारा 500 गज चारखानेदार कपड़ा तैयार करने में 73 घंटे लगते हैं।
-हाथ में श्रम द्वारा,  इसमें 5884 घंटे लगते हैं।
-मशीनी श्रम द्वारा 100 पौंड सिलाई का सूती धागा 39 घंटे में तैयार होता है।
#पुनश्च:#कृषि
       - एक भला चंगा आदमी हंसिया से एक एकड़ फसल एक दिन (12 घंटे) में काट सकता है।
-एक मशीन उसी काम को 20 मिनट में कर देती है।
-छ:आदमी मूसल से  60 मीटर गेहुं कि मड़ाई आधे घंटे में कर सकते हैं।
एक मशीन उतने ही समय में 12 गुना अधिक काम कर सकती है।
मशीनरी के इस्तेमाल से मानव -श्रम की प्रभावकारिता में होने वाली बढ़ोतरी..... राई के मामले में 150 प्रतिशत से लेकर जौ के मामले में 2244 प्रतिशत तक हो जाती है.......।
++++++++++++++++++++++++++++++++++
हो सकता है कि लिखते समय किसी शब्द किसी  सूचक को सही ढंग से नहीं लिख पाया हूं तो मै सबसे हाथ जोड़कर माफी चाहता हूं
धन्यवाद
आपका अपना #हरिसिंह_ददरेवा_अभितेजवादी
इंकलाब जींदाबाद = साम्राज्यवाद मुर्दाबाद
वन्दे मातरम्
जय हिंद जय भारत
जय जवान जय किसान
+++-++++++++++++++++++++++++++++++

No comments:

Post a Comment